केले की खेती से कर आत्मनिर्भर हो रहे किसान
बस्ती। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सकारात्मक सोच व सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से बेहतर परिणाम देता है। ऐसा ही प्रयास कप्तानगंज के खजुरिया मिश्र गांव के रहने वाले मात्र 23 वर्ष के प्रमोद कुमार चौधरी ने स्नातक की पढ़ाई के साथ केले की खेती को शुरू किया। किसान प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया इस बार तीन बीघा में टिशू कल्चर विधि से करीब आठ सौ पौधें लगाया गया है।
![]() |
फाइल फोटो |
किसान ने बताया केले की फसल जुलाई माह में रोपी गई अप्रैल मई में फल तैयार होगा। इस में कुल लागत करीब 25 हजार पड़ता है एक बीघा में लगभग 1 लाख का मुनाफा हो जाता है। फल तैयार होने पर खेत से फल बिक जाता है। कैली की खेती की सीख मैंने राम करन चौरसिया से लिया। जोकि में छ: सालों से लगातार केले की खेती कर रहा हूं। पिछले पिछले वर्ष करीब 5 लाख का मुनाफा कमाया।
इस दौरान प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया केले की खेती से अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की है। इस के साथ ही कहा मैं केले की खेती शुरू का बहुत खुश हूं।