बरात से पहले बच्चा लेकर थाने पहुंची दूल्हे की प्रेमिका
आगराः दुल्हन की बरात आनी थी। सगे-संबंधी रिश्तेदार मंडप की सजावट को अंतिम रूप दे रहे थे। दोपहर से लगे हलवाई अधिकांश पकवान बना चुके थे। अचानक दूल्हे के पिता का काल आया। कहा, बरात लेकर नहीं आ सकते, ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन और उसके स्कजन ताजगंज थाने पहुंचे।
युवती की शादी
वहां गोद में बच्चा लिए युक्ती मिली। वह खुद को दूल्हे की प्रेमिका बच्चा दूल्हे का बता रही थी। बस, फिर क्या था। शादी टूट गई। लड़की वालों ने दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। दयाबाल, न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक से तय हुई।
मैनेजर है
। युवक एक आटो मोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टाकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को लगुन सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बरात आनी थी। दुल्हन के स्वजन ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। दुल्हन के पिता ने बताया, शाम छह बजे बरात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने काल करके बताया कि बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। बेटा ताजगंज थाने में है। दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां दिल्ली की युवती गोद में बच्चा लेकर मिली।
लिव इन रिलेशनशिप
बताया कि दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंदिर में शादी की थी। बच्चा प्रेमी का है। प्रेमी दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आयी। प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट आए। प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह शादी रोकने को पुलिस के पास पहुंची थी। इबर, दुल्हन पक्ष का शादी पर 25 लाख रुपये से अधिक खर्च को चुका था। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्यंत आदित्य ने बताया कार्रवाई की जा रही है।