सड़क हादसे में युवक घायल, बाइक गायब...
बस्ती। जिले के खजुहा चौराहे पर एक सप्ताह पहले हुई सड़क
दुर्घटना में घायल युवक की बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के राजाचक (भदेश्वर नाथ) के रहने वाले वाले राहुल निषाद की कप्तानगंज क्षेत्र के माझा गांव में ससुराल है।
राहुल के मुताबिक वह अपनी बाइक से 7 फरवरी को ससुराल जा रहे थे। रात करीब आठ बजे खजुहा गांव के पास किसी वाहन से टकराकर गंभीर रूप घायल हो गए। आसपास के लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार के लोगों ने जब बाइक की खोजबीन की नहीं मिली। राहुल के पिता राम अजोर ने इस बावत लिखित सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी है।
Tags
Basti News