नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान की रैली
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शासन की मंशा के मुताबिक स्कूल चलो अभियान की रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति के निर्देश के क्रम में, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार के पर्यवेक्षण में विभिन्न विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जा रही है, इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।
बच्चों द्वारा पढ़ी लिखी लड़की रोशनी है घर की, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे आगे देश बढ़ाएंगे आदि नारे लगाए गए, प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, सहायक अध्यापक एवं जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आभा सिंह, मञ्जूषा पाण्डेय, मायावती, कंचन, निशा, मीनाक्षी, प्रियंका वर्मा, सरिता, कमला, विमला आदि मौजूद रहीं।
Tags
Breaking News