कृषि विज्ञान केन्द्र पर कृषि विभाग द्वारा तिलहन मेला का आयोजन किया गया

 कृषि विज्ञान केन्द्र पर कृषि विभाग द्वारा तिलहन मेला का आयोजन किया गया..

नगर बाज़ार/बस्ती। शुक्रवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती के प्रागण में कृषि विभाग बस्ती द्वारा मंडलीय तिलहन मेला एवं कृषि प्रदर्शनी तथा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रभारी आयुक्त, बस्ती मंडल बस्ती, माननीया श्रीमती प्रियंका निरंजन ने किया। उन्होने अपने अध्यक्षीय भाषण में किसानों से मिट्टी, पर्यावरण एवं मनुष्यों के स्वास्थ्य के हितों को सुदृढ करने के लिए प्राकृतिक खेती करने का आह्वाहन किया। 

 डा0 एस0एन0 सिंह, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष ने एकीकृत कृषि प्रणाली एवं प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को जीवामृत, बीजामृत, घनामृत का प्रयोग करने तथा बनाने की तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है जिससे किसान कम लागत में विषमुक्त स्वास्थ्य वर्धक अनाजों का उत्पादन कर सके। केन्द्र पर भी प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन लगाया गया है जिसे किसान भाई देखकर अपना सकते है। 

 कृषि विज्ञान केन्द्र गोरखपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डा0 एस0के0 तोमर ने बताया कि किसान भाई मोटे अनाजों जैसे साॅवा, कोदो, काकुन, मडुवा, रागी आदि का उत्पादन करके अधिक आय अर्जित कर सकते है।  

         इस अवसर पर डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती ने पशुपालन में रोजगार की संभावनाएं एवं सर्दियों में पशुओं का रख-रखाव व पशु प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केन्द्र सन्तकबीर नगर से आये डॉ आर.वी. सिंह, वैज्ञानिक प्रसार ने जायद/खरीफ फसलों में खरपतवार नियन्त्रण एवं उर्वरक प्रबंधन के विषय में जानकारी प्रदान की। 

 संयुक्त निदेशक कृषि श्री अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने किसानों को तिलहन की खेती करने की सलाह देते हुए बताया कि किसान भाईयों को इसे नगदी फसल के रूप में अपनाना चाहिए। किसान भाई तिलहन की खेती करके अपनी आय में बृद्धि कर सकते है। 

 श्री अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि, बस्ती ने किसानों को मोटे अनाज एवं तिलहन की खेती करने की सलाह दी। उन्होने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, जिला कृषि अधिकारी, सिद्धार्थनगर, एस0डी0ओ0, सन्तकबीर नगर एवं उप निदेशक कृषि, सिद्धार्थनगर भी उपस्थित रहें। 

 जिला कृषि अधिकारी, बस्ती श्री मनीष सिंह ने बताया तिलहन की खेती, किसानों के लिए अत्यन्त लाभप्रद है क्योंकि इससे कम लागत में अधिक आय अर्जित कर सकते है। श्री बृजेश विश्वकर्मा, पौध सुरक्षा अधिकारी, सिक्षर्थ नगर ने तिलहन की खेती में लगने वाले रोगों व कीटों से सुरक्षा के उपाय के विषय में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर श्री राज मंगल चैधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्री मनीष कुमार, डी.डी.ए. नाबार्ड ने सरकार द्वारा किसानो के हित में चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री बलजीत बहादुर वर्मा, सहायक अभियन्ता (कृषि) ने कृषि यन्त्रों के प्रयोग एवं अनुदान पर प्रकाश डाला।  

 इस अवसर पर जनपद सन्तकबीर नगर एवं सिद्धार्थ नगर के 50-50 कृषक उपस्थित रहे तथा जनपद बस्ती के अरविन्द पाल, अहमद अली, राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश, राकेश कुमार पाण्डेय, विजेन्द्र पाल आदि सैकडों कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 वी0बी0 सिंह ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post