ऊँचे पहाड़ों सा वो कभी, चट्टान हो जाता है, बहती नदी सा कोमल, भी इंसान हो जाता है।

 !!! सत्यमेव जयते !!!

ऊँचे पहाड़ों सा वो कभी, चट्टान हो जाता है,

बहती नदी सा कोमल, भी इंसान हो जाता है।

ऊँचे पहाड़ों सा वो कभी, चट्टान हो जाता है,

बहती नदी सा कोमल, भी इंसान हो जाता है।



ऊँचे पहाड़ों सा वो कभी, चट्टान हो जाता है,
बहती नदी सा कोमल, भी इंसान हो जाता है।

जूझता है आंधियां से, विसाल दरख़्त की तरह,
फूंक से झोंकों से भी कभी, परेसान हो जाता है।

सूरज बन चढ़ता है, अनंत आकास में इक पल,
दूजे पल में धरती चीर कर, वीरान हो जाता है।

समन्दर सा गहरा, पी जाता है दरिया के दरिया,
पानी के बुलबुलों सा कभी, बेईमान हो जाता है।

चमकता है कभी चांद सा, रजत बन कर रातों को,
कनक सा कभी वसंत बन कर, जवान हो जाता है।

अरुणोदय की लाली सा, भोर के तारे जैसे कभी,
अम्बर पे इंद्रधनुष की कभी, कमान हो जाता है।

परिंदों सा चहकता है, कभी कूकता है कोयल सा,
कभी उदास साम के पतझड़ सा, बेज़ान हो जाता है।

जीवंत खिलखिलाता है कभी, फूलों पर सुगन्ध जैसे,
कभी सूखे पत्तों सा लरज कर, बे-जुबान हो जाता है।

ठहर जाता है कभी, सांत समन्दर की तरह बे-हलचल,
जंगल की आग सा कभी-कभी, घमासान हो जाता है।

बांध बन रोक लेता है, कभी बहते भाव को, बहाब को,
कभी जंगली जानवर की तरह भी, हैवान हो जाता है।

ख़ोज लाता है कभी कभी, ख़ुद के अंदर जा वो खुद को,
कभी ज्ञान को पा इंसान भी, बुद्ध भगवान हो जाता है।

✍️राइटर: साक्य सम्राट जितेंद्र मौर्य कि कलम से...
जनहित में जारी...
प्रयागराज, (उत्तर प्रदेस)भारत (इंडिया दैट इज भारत)

Post a Comment

Previous Post Next Post