Basti News: नमाज अदा कर मांगी दुआ, अकीदत संग दी कुर्बान

 नमाज अदा कर मांगी दुआ, अकीदत संग दी कुर्बान

सुरक्षा को लेकर बकरीद पर मुस्तैद रही पुलिस

बस्ती। बकरीद पर्व पर सुरक्षा प्रबंध को लेकर पुलिस महकमा गुरुवार को पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज सम्पन्न कराई गई। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख इदगाहों/ मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेते रहे। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने कलवारी थाना क्षेत्र समेत अन्य इलाकों का भ्रमण किया।

अधिकारियों ने कुर्बानी स्थल का किया निरीक्षण

डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपालकृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसडीएम रुधौली अतुल आनन्द, तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी गुरुवार को मझौआमीर स्थित कुर्बानी स्थल पर पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। आला अधिकारियों ने वाहन में बैठे-बैठे ही मातहतों को जरूरी हिदायत दी। स्थानीय लोगों से भी वार्ता की। मझौवामीर सहित जिले के तीन स्थानों पर बड़े जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।


ग्रामीण इलाकों में भी रही त्योहार की धूम

साऊंघाट क्षेत्र के मदरसा अहले सुन्नत निजामिया फैजाने रजा पैड़ा खरहरा, सुन्नी नूरानी मस्जिद सिसवारी, औलिया मस्जिद बिछियागंज, ईदगाह मदरसा इस्लाहुल मुस्लमीन जमदाशाही, दारूल उलूम अलीमिया ईदगाह जमदाशाही, ईदगाह मझौवाआमीर, ईदगाह गंधरिया फैज, पुरैना, बसडिलिया, मझौआ खजुरी, केऊवां जप्ती, बसडिलिया, पकरी चौबे, खम्हरिया, कड़र खास, कुर्थिया, महुड़र, मुजहना सहित क्षेत्र के मस्जिद एवं ईदगाह में नमाज पढ़ी गई।

बस्ती। ईदुल अजहा का त्योहार अमन व शांति के साथ मनाया गया। इस त्योहार को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार सुबह से ही इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया था। ईदगाह-मस्जिदों में पहुंचकर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने विशेष नमाज अदा की, इसके बाद देर शाम तक कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। अल्लाह की राह में व महान पैगम्बर हजरत इब्राहीम व उनके पुत्र हजरत इस्माइल की याद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। हजरत इब्राहीम व इस्माइल के मानने वाले अन्य धर्म के अनुयायायी भी हैं। मुसलमानों के लिए इस त्योहार का महत्व इसलिए बढ़ जाता है, क्योकि हजरत इस्माइल की नस्ल में पैगम्बर मोहम्मद सल. पैदा हुए।


शहर की मुख्य ईदगाह गांधीनगर, जामा मस्जिद गांधीनगर, दारूल ऊलूम दरिया खां, जामिया हनफिया रहमतगंज, कटरा मस्जिद, खैर मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, दक्षिण दरवाजा मस्जिद, रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद, कर्बला मस्जिद, ईदगाह पुरानी बस्ती, शाही मस्जिद पुरानी बस्ती, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, नूरी मस्जिद पचपेड़िया, कादिरी मस्जिद मुरलीजोत सहित लगभग दो दर्जन मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों में बुजुर्ग, नौजवान व छोटे बच्चे सभी शामिल थे। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। नमाज के बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी अदा की।

अंदर छुपी बुराइयों की भी करें कुर्बानी कुदरहा। क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ ईदुल अजहा की नमाज़ अदा कर अल्लाह की राह में जानवर की कुर्बानी पेश किया गया। जिभियांव ईदगाह में अ़कीदतमंदों ने नमाज़ अदा किया। नमाज़ के बाद देश की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी। हाफिज मो. आसिफ तनवीरी ने अपने खुतबे में कहा कि जानवर की कुर्बानी के साथ-साथ अपने अंदर छुपी बुराइयों की कुर्बानी दें। क्षेत्र के कुदरहा, बगही, जमालपुर, चकियां, परसांव, परेवा सहित दर्जनों गांव के लोगों ने नमाज़ अदा की। मौलाना मेराज अहमद ने नमाज़ पढ़ाई। लालगंज में इमाम तुफैल अहमद, नगर पंचायत गायघाट में कारी मोहब्बत अली, सुअरहा में मौलाना अब्दुल ़कादिर ने नमाज़ अदा कराया। पक्कवा बाजार बनकटी में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। सीओ शेषमणि उपाध्याय व एसओ छावनी दुर्गेश पांडेय मुस्तैद रहे। एसडीएम गुलाब चंद, ईओ संजय कुमार राव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post