विधायक व पूर्व विधायक की पत्नियां आजमा रहीं भाग्य

विधायक व पूर्व विधायक की पत्नियां आजमा रहीं भाग्य

चार निवर्तमान अध्क्षय दल-बदल कर बन गए दावेदार

नगर निकाय के 2017 में हुए चुनाव के समय बस्ती में पांच नगर निकाय थे। एक नपा परिषद व चार नगर पंचायत हर्रैया, बभनान, बनकटी व रुधौली रही। रुधौली और बनकटी में पहली बार चुनाव हुआ था। नगर पंचायतों में पांच साल पहले चुनाव जीतने वाले अध्यक्ष इस बार फिर से मैदान में हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सभी ने अपना पाला बदल लिया है। नगर पंचायत बभनान से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीते सईद खां इस बार सपा की साइकिल पर सवार हैं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ठोंकी दावेदारी


नपं बनने के पहले जिस क्षेत्र बहादुरपुर की ब्लॉक प्रमुख रहीं, अब उसके हिस्से रहे नगर बाजार के नगर पंचायत बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक दिया। 2010 में हुए नीलम सिंह राना बीडीसी निर्वाचित हुईं। ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर की उम्मीदवार बन दावेदारी कीं। नीलम सिंह को हार का सामना करना पड़ा। दो वर्ष इंतजार के बाद 2012 उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाकर तत्कालीन प्रमुख को सीट से हटा दिया। नीलम सिंह एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं।
बस्ती। नगर पंचायत चुनाव में एक वर्तमान तो दो पूर्व विधायकों की पत्नियां भाग्य आजमा रही हैं। चुनाव जीत चुके विधायक पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने की जुगत में हैं तो चुनाव हार चुके विधायक पत्नी की जीत के साथ फिर जनप्रतिनिधि के तौर पर कुर्सी की राह देख रहे हैं। चुनाव में निवर्तमान चार अध्यक्ष भी भाग्य आजमा रहे हैं, अलबत्ता सभी ने दलबदल कर लिया है।

सुभासपा से पति हैं विधायक, बसपा से लड़ रही पत्नी का कर रहे प्रचारसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम की पत्नी नगर पंचायत नगर बाजार से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। सपा से सुभासपा वाले हुए और टिकट लेकर चुनाव जीतकर विधायक बन गए। सुभासपा विधायक दूधराम की पत्नी 2008 में बसपा में रहते हुए जिला पंचायत सदस्य और बाद में अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। । एक बार फिर से लता देवी नगर बाजार नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

दो भाजपा के पूर्व विधायक पत्नियों के सहारे थामना चाह रहे नगर पंचायत की कमान भाजपा के दो पूर्व विधायक अपने पत्नियों के सहारे नगर पंचायत की कमान संभालना चाह रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाले पूर्व विधायक इस बार पत्नी को जीत दिलाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी नगर पंचायत रुधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। पत्नी सोनमती को भाजपा से टिकट मिल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post