पाकिस्तान / PAKISTAN

पाकिस्तान / PAKISTAN

14 अगस्त, 1947 को भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत भारत को विभाजित किया गया। उस समय के मुस्लिम बहुत प्रान्त पश्चिम में सिन्ध, पश्चिमी पंजाब, उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रदेश तथा बलूचिस्तान मिलकर पश्चिमी पाकिस्तान तथा बंगाल के पूर्वी भाग को पूर्वी पाकिस्तान के रूप में अलग कर दिया गया। सन् 1971 तक पाकिस्तान दो भागों में पश्चिमी और पूर्वी पाकिस्तान में विभाजित रहा, परन्तु 4-17 दिसम्बर 1971 की रक्त रंजित क्रान्ति के पश्चात् पूर्वी पाकिस्तान स्वतन्त्र बांग्लादेश के रूप में पूर्ण प्रभुसत्तासम्पन्न राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान से अलग हो गया। स्थिति एवं विस्तार (Location & Extension)

वर्तमान में पाकिस्तान जो कि भारतीय उप महाद्वीप की महत्वपूर्ण पश्चिमी इकाई है अरब सागर के शीर्ष पर दक्षिणी एशिया में स्थित है। इसका क्षेत्रफल वर्तमान में 7,96,095 वर्ग किलोमीटर है, यहां की जनसंख्या 2004 में अनुमानित 157.3 मिलियन थी जबकि 1981 में यह 8 करोड़ 38 लाख थी। इसका विस्तार 23°30 उत्तर से 36*45* उत्तरी अक्षांश एवं 61° पू. से 76° पूर्वी देशान्तरों के मध्य है। उत्तर-दक्षिण में कराची से कश्मीर (भारत) की उत्तर-पश्चिमी सीमा तक इसकी लम्बाई 1.300 किलोमीटर एवं पूर्व-पश्चिम दिशा में बलूचिस्तान से गंगानगर जिला (भारत) की सीमा तक 1,000 किलोमीटर है। रावलपिण्डी के निकट स्थित इस्लामाबाद पाकिस्तान की नवीन राजधानी है। पाकिस्तान की पूर्वी सीमा पर भारत है। भारत एवं पाकिस्तान के मध्य की सीमा पूर्णतः स्थलीय एवं कृत्रिम है। यह कश्मीर से आरम्भ होकर पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ (गुजरात) की सीमा तक विस्तृत है। भारत के पंजाब राज्य एवं पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब राज्य की सीमा का भाग रावी और सतलज नदियाँ बनाती हैं। 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के पश्चात् 1972 में पाकिस्तान एवं भारत के मध्य नियन्त्रण रेखा का निर्धारण किया गया। पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर पश्चिम में ईरान एवं उत्तर पश्चिम व उत्तर में अफगानिस्तान स्थित हैं, जबकि इसकी उत्तरी सीमा पर चीन एवं दक्षिणी सीमा पर अरब सागर स्थित है। पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान तथा ईरान के मध्य सुनिश्चित सीमा है। धरातल (Surface)

पाकिस्तान का धरातल या भौतिक स्वरूप (Physiography) विविधता रूपी है। यहाँ पर पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल, समुद्रतटीय पट्टी एवं हिन्दुकुश की महान पर्वत श्रेणी का विस्तार है। उत्तर-पश्चिमी भाग सर्वाधिक पर्वतीय है। बलूचिस्तान का अर्द्ध-शुष्क प्रदेश कठोर शैलों का पटारी एवं निम्न पहाड़ियों का प्रदेश है। मध्यवर्ती सिन्धु घाटी या पंजाब का मैदान पाकिस्तान का आर्थिक एवं राजनीतिक हृदय है। इस प्रकार पाकिस्तान को धरातलीय दृष्टि से निम्न भागों में विभाजित किया जा सकता है

1. उत्तरी पर्वतीय प्रदेश,

2. उप-पर्वतीय प्रदेश,

  •  पोटवार पठार, 
  •  नमक श्रेणी, 
  •  ट्रान्स-सिन्धु का मैदान, 
  •  स्थानकोट क्षेत्र

3. सिन्धु का मैदान,

4. बलूचिस्तान का पठार, 

5. मरुस्थलीय प्रदेश।

सिन्धु का मैदान सिन्धु नदी का मैदान लगभग 3,20,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र है। यह समस्त मैदान समतल प्रायः एवं कॉप की मिट्टी का बना होने से विशेष उपजाऊ है। इस मैदान का उत्तरी भाग पंजाब का क्षेत्र है जो कई दोआब क्षेत्रों में विभाजित है। दक्षिण में सिन्धु का हेल्टा प्रदेश है। सिन्धु घाटी एवं राजस्थान के मध्य थार मरुभूमि का विस्तार है। यहाँ लम्बाकार एवं बरखान दोनों ही प्रकार के व कम ऊँचाई वाले रेतीले टीलों (100 से 250 मीटर ऊँचे) के जमाव पाये जाते हैं। सिन्धु घाटी के पश्चिम में निम्न पहाड़ी भाग या कोहिस्तान स्थित है। यह भाग पथरीला है। यहाँ पर किरयर की श्रेणी उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। ये श्रेणियों दक्षिण में मकरान की तटीय पहाड़ियों से जाकर मिल गयी हैं। यही डेल्टा प्रदेश एवं मुख्य घाटी का दक्षिणी छोर है। सिन्धु नदी वैदिक काल से वर्तमान काल के बीच कई बार अपना डेल्टा एवं दक्षिणवर्ती मार्ग बदल चुकी है। इसी कारण वर्तमान डेल्टा के दोनों ओर अनेक प्रकार की नदियों के प्रमाण मिलते हैं। सम्पूर्ण भाग समतल, उपजाऊ एवं सघन आबाद है। दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं नमकीन दलदल एवं क्षारयुक्त भूमि मिलती है। प्रसिद्ध कराची बन्दरगाह हेल्दा की पश्चिमी शाखा पर बसा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post