सांसद खेल महाकुंम्भ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए किया गया हवन पूजन

 सांसद खेल महाकुंम्भ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए किया गया हवन पूजन

नगर बाजार(बस्ती)।  सांसद खेल महाकुंम्भ के भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए बहादुरपुर ब्लॉक के नगर पंचायत नगर बाजार के दुर्गा मंदिर पर हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।उसके बाद बैठक का आयोजन किया।


 सांसद खेल महाकुंभ ब्लॉक संयोजक श्रुति कुमार अग्रहरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा किकेंद्र सरकार के खेलेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा युवा के नारे के तहत प्रदेशभर में सांसद खेल महाकुंभ का सांकेतिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती समेत सात खेल शामिल है।

उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर शुरू हुआ यह महाकुंभ ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर और अब राज्य स्तर पर होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष परमानन्द सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चे अपने खेल के हुनर से देश के साथ विदेशो में भी अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कभी यह कहा जाता था कि आगे बढ़ने के लिए सिर्फ शिक्षा जरूरी है लेकिन अब यह धारणा बदल रही है आज हर माता -पिता अपने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेल के प्रति भी प्रेरित कर रहे हैं। आज बच्चो को खेल वह सबकुछ उपलब्ध करा रहा है जिसकी वह कामना करते है। प्रभारी ब्रह्म देव यादव देवा, पूर्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने कहा कि उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ है प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच। इस खेल महाकुंभ से हम भविष्य के लिए खेल की नर्सरी तैयार करेंगे जो आगे चलकर देश के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करने का काम करेंगे।

बैठक मे मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, दिलीप शर्मा, मोहन्ती दूबे पूर्व विधायक प्रतिनिधि, रमेश सोनकर, प्रदीप निषाद, बृजेश कसौधन, शिवम कसौधन, मातिबर प्रसाद, मो0 आलम, सुरेश सिंह, संतोष सिंह, सुनील गुप्ता,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post