पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक

बस्ती। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय शरद यादव के निधन से शोक की लहर है। शुक्रवार को न्याय मार्ग स्थित जय प्रकाश यादव के आवास पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शरद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि शरद यादव जमीनी धरातल से जुड़े वरिष्ठ नेता थे, उनका असमय निधन बड़ी क्षति है। वे कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान देते थे। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में शरद यादव के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन् करने वालों में जय प्रकाश यादव, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद, ओम प्रकाश चौधरी, रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल, ताहिर अली, फिरदौस अहमद, नकुल कुमार, योगेन्द्र, के.पी. भारती, मिथलेश भारती, बलराम यादव, सामईन फारूकी, आम आदमी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार पाण्डेय, डा. राम सुभाष वर्मा, इन्द्र बहादुर यादव, सुग्रीम यादव, गोपाल यादव, बंश बहादुर यादव, चन्द्रभान कन्नौजिया के साथ ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post