बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कलाई, पंजा काट जेवर ले गए, पुत्र ने लूट तो SP ने संपत्ति विवाद के लिए हत्या की जताई आशंका
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी परसहा गांव में बीती रात अकेले रह रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के बाद कानूनी कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना पर आईजी अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए। एसपी के अनुसार मुख्य रूप से हेड इंजरी हुई है और कलाई और पंजे के पास इंजरी है। शरीर के कटे अंग बरामद किए गए हैं। घर के अंदर कोई प्रवेश नहीं लग रहा है। संपत्ति का भी विवाद का पता चल रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। कठोर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार विश्वनाथ 75 वर्ष व उनकी पत्नी संतारी 73 वर्ष रोज की भांति भोजन के उपरांत बीती रात बाहर ही चारपाई लगाकर सो गए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो दंपत्ति को लहूलुहान हालत में ही बिस्तर पर मरा पाया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी निजामाबाद थाना को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद निजामाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ एसपी अनुराग आर्या व आईजी अखिलेश कुमार भी पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचे सिधारी थाना के कटघर सदर निवासी राम लखन सोनकर ने बताया कि वह अपने माता-पिता के सबसे छोटे पुत्र हैं। 3 पुत्र हैं। पिता विश्वनाथ निजामाबाद परसहा में 12 वर्ष पूर्व 3 बीघा जमीन लिए थे और वहीं पर एक कमरा बनाकर माता-पिता रहते थे। परिवार के लोग आते आते रहते थे। हफ्ते में दो से तीन बार आकर मिलते थे। अभी परसों ही वह आए थे धान की नर्सरी लगी थी पानी देकर गए थे। माता-पिता कहे थे आटा लाने को आज आटा लेकर जाने वाले थे। तभी घटना घट गई। दोनों लोगों के हाथ को काट कर गहने निकाल लिए गए। माता के पैर को काटकर चांदी की पायल निकाली गई। पिता के कान में कुंडल था गले में सोने की गुल्ली थी। माता के भी कान में झुमका व गले में मंगलसूत्र था। बहन का भी गहना घर में रखा था और कोई नकदी भी रखी थी। सब गायब है।