रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों से मांगा समर्थन
कप्तानगंज, बस्ती । बस्ती जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज से भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर कप्तानगंज कस्बे में भाजपा के समर्थनीय में अपील की।
इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की ताकत का एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को लोगों ने ऐहसास कराया।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बाइक रैली के माध्यम से नगर पंचायत कप्तानगंज कस्बे के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार का सिलसिला आज शाम 4:00 बजे के बाद बंद हो जाएगा जिसको लेकर भाजपा पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर बिरेंद्र कुमार मिश्र अपनी सक्रियता दिखाते हुए प्रचार प्रसार तेजी से कर रहे हैं।
कप्तानगंज नगर पंचायत से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार के रूप मे चुनाव भारतीय जनता पार्टी से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा क्षेत्र के लोगों का लगातार हमें सहयोग मिल रहा है
आज शाम 4:00 बजे के बाद प्रचार-प्रसार का अभियान बंद हो जाएगा ।जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा बाइक रैली निकालकर कस्बे के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुखराम गौड़ रामबिक्ष निषाद मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज मोहन मोदनवाल अवधेश मिश्र निषाद पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव निषाद जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा बाबूराम भारती गोविंद लाल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
Tags
Basti News