उमेश चन्द्र वर्मा अध्यक्ष, राकेश जायसवाल मंत्री बने

 उमेश चन्द्र वर्मा अध्यक्ष, राकेश जायसवाल मंत्री बने

राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे

बस्ती । राजस्व संग्रह अमीन संघ सदर तहसील का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं पदाधिकारियों का चुनाव सदर तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन मंे संग्रह अमीनों की समस्याओं पर विचार करने के साथ ही एकजुटता पर जोर दिया गया। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाशलाल श्रीवास्तव की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मत से उमेश चन्द्र वर्मा अध्यक्ष, हरिवंश उपाध्याय उपाध्यक्ष, राकेश जायसवाल मंत्री, रघुनाथ तिवारी संगठन मंत्री, राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष और सूर्य प्रकाश मिश्र आडिटर घोषित किये गये। बस्ती सदर तहसील के नव निर्वाचित पदाधिकारियोें को संघ के प्रान्तीय उप मंत्री राम प्रकाश चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।


अधिवेशन में संघ के जिलाध्यक्ष रहे सन्तोष शुक्ल और तहसील अध्यक्ष सदर रहे विनोद शुक्ल के राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने अंग वस्त्र भेंट कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। राम प्रकाश चौधरी को संघ का प्रान्तीय उप मंत्री चुने जाने पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया गया। सर्व सम्मत से संघ पदाधिकारियों ने सन्तोष शुक्ल के स्थान पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे राकेश श्रीवास्तव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संग्रह अमीन से सेवा निवृत्त होने वाले रामचन्द्र को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, बेचन प्रसाद चौधरी, सुरेश तिवारी, योगेश सिंह, उपेन्द्र दूबे, अटल बिहारी, राजेश निषाद, विश्वकर्मानाथ मिश्र, वाजिद अली, राम प्रकाश यादव, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, वृजेश कुमार, मनोज पाण्डेय, राकेश कुमार लाल, जय प्रकाश मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, तिलकराज, प्रदीप कुमार, सन्तोष तिवारी, फूलचन्द यादव, तहौव्वर हुसेन, श्यामचन्द्र तिवारी के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी एवं संग्रह अमीन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post