एन.एस.यू.आई. ने ए.पी.एन. से शुरू किया सदस्यता अभियान

 एन.एस.यू.आई. ने ए.पी.एन. से शुरू किया सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान से मिलेगी मजबूती- नोमान अहमद

बस्ती । बुधवार को एन.एस.यू.आई. का सदस्यता अभियान ए.पी.एन.पी.जी. कालेज में जिलाध्यक्ष सुधीर यादव के संयोजन में चलाया गया। उद्घाटन शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया।

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं एन.एस.यू.आई छात्र संघ प्रभारी नोमान अहमद ने कहा कि एन.एस.यू.आई. की मजबूती से ही कांग्रेस मजबूत होगी। कहा कि ए.पी.एन.पी.जी. कालेज और शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में कम से कम 500 सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है जिससे आने वाले छात्र संघ चुनाव में दोनों महाविद्यालयों में एन.एस.यू.आई. के जीत का परचम लहराये। कहा कि जिलाधिकारी ने छात्र संघ का चुनाव स्थगित कर दिया था, उम्मीद है कि निकाय चुनाव के बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। एन.एस.यू.आई. की तैयारियां चरणबद्ध रूप से जारी रहेंगी।

एन.एस.यू.आई. के सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से विधि विभाग जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, एन.एस.यू.आई. शहर अध्यक्ष फरमान अहमद, महासचिव हबीब अंसारी, शहर उपाध्यक्ष दिनांकर शुक्ल, आदर्श मिश्र, अर्पित पाठक, जिला उपाध्यक्ष अमितेश यादव, जिला सचिव शुभम निषाद, आदित्य मौर्य, मोनू सिंह राजपूत, बजरंगी गुप्ता, सन्नी शुक्ल, आकाश कुमार, भरत कुमार, नफीस अहमद, गोपाल, आलोक प्रसाद, हैदर अली खान, शिवम के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post