आम आदमी पार्टी की बैठक में बनी नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव की रणनीति
बस्ती। शनिवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक अस्पताल चौराहे के निकट स्थित जे.पी. लान के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव की रणनीति, भावी प्रत्याशियों के स्वरूप पर चर्चा कर निर्णय लिये गये। इसी कड़ी में मुकेश कुमार शुक्ल ‘फौजी’ को सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव एवं बौद्ध प्रान्त सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने मनोज कुमार पाण्डेय को सैनिक प्रकोष्ठ बस्ती का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि सबकी एकजुटता और जनता के आशीर्वाद से ही राजनीतिक बदलाव आयेगा। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियोें से कहा कि वे राजनीति को सेवा मानकर आगे बढे और यदि किसी व्यक्ति या समाज की कोई समस्या है तो उसके निस्तारण की पहल अपने स्तर से भी करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबिता शुक्ला, लक्ष्मी यादव, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, कुलदीप जायसवाल, चन्द्र्रभान कन्नौजिया, सुभाष चन्द्र वर्मा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, नीतू सिंह, राकेश चौधरी, उमेश चन्द्र शर्मा, पवन पाण्डेय, एहतेशाम हुसैन, नेहा, ऊषा पाण्डेय, अनुज, मिथलेश भारती, दिव्या, प्रिया, वीरेन्द्र कुमार, फिरदौस अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।