वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

 वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

 बस्ती । सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने उन्हें लखनऊ स्थित कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कराया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधूशरन आर्य और अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रमोद सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग ऊब चुकी है। कांग्रेस फिर मजबूती से लौटेगी। कहा कि राहुल गांधी की पद यात्रा और कांग्रेस के योगदान और मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के प्रति लोगों की सोच बदली है। कहा कि सुशासन कांग्रेस ही दे सकती है।

 प्रमोद सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर अवधेश सिंह, साधू शरण पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, सावित्री देवी, अतीउल्ला सिद्दीकी, राम धीरज चौधरी, प्रमोद दूबे नीलम विश्वकर्मा, के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post