एफआरसीटी ने बस्ती जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया, दो ब्लॉक इकाई का गठन
एफआरसीटी की बस्ती जिला कार्यकारिणी का विस्तार
बस्ती। एफआरसीटी ने बस्ती जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील हरैया और कप्तानगंज ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। इस अवसर पर एफआरसीटी के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि संस्था सर्वजन के हित में कार्य कर रही है और पूरी पारदर्शिता के साथ अपने सदस्यों की मदद के लिए निरंतर खड़ी रहेगी।
तहसील हरैया ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति
तहसील हरैया ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों में चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा जी को संरक्षक/तहसील प्रभारी, रवीश मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम शुक्ला को महामंत्री, त्रिभुवन यादव को कोषाध्यक्ष, भरथराम राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील पाण्डेय को उपाध्यक्ष, योगेश कसेरा को प्रवक्ता, सत्यदेव शुक्ला एवं पवन वर्मा को मीडिया प्रभारी, दिलीप पांडेय को आईटी सेल प्रभारी, राम आशीष को मंत्री, केएल तिवारी एवं बलबीर सिंह को विधिक सलाहकार, अमन कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री और दिनेश श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
कप्तानगंज ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति
कप्तानगंज ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों में सूर्य प्रकाश पाण्डेय को ब्लॉक अध्यक्ष, मुकेश कुमार को महामंत्री, नवल किशोर सिंह को कोषाध्यक्ष, राम प्रकाश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नयन कुमार निषाद को उपाध्यक्ष, शिक्षक गिरजेश दूबे को प्रवक्ता, बृजेश कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी, असलम अंसारी को मंत्री, अधिवक्ता वीरेंद्र चौधरी को विधिक सलाहकार, अनिल कुमार निषाद को संगठन मंत्री, राम जियावन यादव को संयुक्त मंत्री एवं बृजेश कुमार पाण्डेय को आईटी सेल का प्रभार दिया गया है।