मुंबई में आइसक्रीम में निकली इंसान की कटी उंगली
News: हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बता दे महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला ने ऑनलाइन ऐप (online app) के जरिए खाने के लिए 3 आइसक्रीम का ऑर्डर दिया।
डिलीवरी होते ही महिला ने आइसक्रीम की पैकिंग खोली। जिसे देख दंग रह गई। वो उसे खाने ही वाली थी कि तभी उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली दिखाई दिया।
यह देखते ही महिला के होश उड़ गए। उसके मुंह से चीख निकल पड़ी। घबराते हुए आइस्क्रीम रख दूर भाग खड़ी हुई। लेकिन जब उसने दोबारा आइसक्रीम को देखा तो पता चला कि वो सच में ही 2 सेंटीमीटर की इंसानी उंगली है।
मामले में महिला ने मलाड पुलिस को इसकी सूचना दिया। जहां पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने इंसानी उंगली समेत आइसक्रीम को जांच के लिए भिजवा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अभी आइसक्रीम और इंसानी उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उंगली महिला या पुरुष, किसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
(