बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन प्रथम सत्र में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत नृत्य के कार्यक्रम हुई संपन्न

 बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन प्रथम सत्र में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत नृत्य के कार्यक्रम हुई संपन्न

बस्ती। बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने 22 रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्रा सॉक्षी पाण्डेय, अंशिका सिंह, मान्या तिवारी, अंशिका मिश्रा, आचल पाण्डेय ने भारत नाट्यम प्रस्तुत किया। केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं पूर्वी गुप्ता, पीहू गुप्ता, आदिल अखतर, श्रेयश मिश्रा ने भजन गीत प्रस्तुत किया।


 सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र स्वेतांशू मिश्र ने एकल गायन प्रस्तुत किया। पं0 ज्वाला प्रसाद सेवा संस्थान की छात्रा मुस्कान मद्देशिया, सोनिया निषाद, राशिका सागर, ज्योति श्रीवास्तव, याशिका कुमारी, खुशी गुप्ता, सोनी सोनकर, राजकुमार प्रजापति, रईस, संजय कुमार, सूरज कन्नौजिया ने ‘‘घर मोरे परदेसिया‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. आकांक्षा गुप्ता ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सर्वेष्ट मिश्र, आशीष श्रीवास्तव तथा राजेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बीरबहादुर सिंह उपस्थित रहें। जागरण पब्लिक स्कूल की शिवानी तथा वैष्णवी गुप्ता ने ‘‘पिया गयो री‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रेनूका, निधि, हुमैरा, आंशी, सोनी ने ‘‘सड़क सुरक्षा‘‘ गीत प्रस्तुत कर लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सांक्षी, अनन्या, शिप्रा, अक्षरा, अंकिता, आंचल, साक्षी चौधरी, काजल, श्रुति, चारामिनी, आंकाक्षा चौधरी, माही, श्रेयांशी पाण्डेय, प्रिंस कन्नौजिया, चन्दन भारती, बृजेश्वर, सत्यांश पाण्डेय, संजीव ने ऋतु एवं पर्व पर आधारित मिक्स लोक नृत्य प्रस्तुत किया। अंकित सिंह ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। ‘‘यूपी में सब बा‘‘ गीत पर प्राइमरी विद्यालय गॉधी नगर के छात्र अम्मार तथा उजैद ने नृत्य प्रस्तुत किया। दीनबन्धु महाविद्यालय के छात्र दानिश, शुभम, जीतेन्द्र, नवसाद, दीपक, उमेंश, बसीर, सूरज, कपिलेश्वर, अभिलाषा, मिराज अली, अमित, विकास, सूरज कुमार, विवेक ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। जेडीए एकेडमी की छात्रा आस्था एवं अथर्व ने नृत्य प्रस्तुत किया। अंशिका सिंह, राज दुबे, वर्तिका दुबे, हर्ष दुबे के एकल गायन, आस्था दुबे, मुस्कान एंव अग्रिमा के नृत्य, पूजा विश्वकर्मा तथा विकास के यूनिक डांस तथा पंखुडी मिश्रा के कत्थक नृत्य ने सभी को प्रभावित किया। इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्रा शिंधुजा, आल्या, निधि, उन्नति, रिधि पाण्डेय ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमति कृष्ण इण्टर कालेज के छात्र-छात्रा ऋतु पाण्डेय, नब्या कन्नौजिया, नैनशी, अंशिका त्रिपाठी, संजना कुमारी, शिवांशु, आबृति शुक्ला, तान्या कसौधन, मंसा कसौधन, रिमझिम कुमारी ने होली नृत्य प्रस्तुत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post